पं0 हरगोविंद मैनेजमेंट एंड रिसर्च सोसाइटी एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स प्रोग्राम (एडीपी) और एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम (एबीपी) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश जनपद बदायूं के कादर चौक ब्लाक, अंबियापुर ब्लॉक, सलारपुर ब्लाक, आसफपुर ब्लॉक तथा जालौन जिला में रामपुर ब्लॉक में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य कर रही है। यह प्रत्येक ज़िले की क्षमता पर ध्यान केंद्रित करता है एवं तत्काल सुधार के लिये प्रभावी कारकों की पहचान करता है ज़िलों को अपने राज्य में सबसे अच्छे ज़िले के समान स्थिति में पहुँचने के लिये प्रोत्साहित किया जाता है तथा बाद में प्रतिसपर्द्धी तथा सहकारी संघवाद की भावना से दूसरों से प्रतिस्पर्द्धा करके और दूसरों से सीखकर देश के सर्वश्रेष्ठ में से एक बनने के लिये प्रेरित किया जाता है। "सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास" दृष्टिकोण के साथ सरकार अपने नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा सभी के लिये समावेशी विकास सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है। राष्ट्र की प्रगति के लिये ADP का उदेश्य सतत् विकास लक्ष्यों का स्थानीकरण करना है।


आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम
यह वर्ष 2018 में शुरू किया गया था जिसका उद्देश्य उन ज़िलों की स्थिति में सुधार करना है जिन्होंने प्रमुख सामाजिक क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम प्रगति प्रदर्शित की है।
आकांक्षी ज़िले भारत के वे ज़िले हैं जो खराब सामाजिक-आर्थिक संकेतकों से प्रभावित हैं।
इसमें देश भर के 112 ज़िले शामिल हैं।
भारत सरकार के स्तर पर कार्यक्रम का संचालन नीति आयोग द्वारा किया जाता है। इसके अलावा अलग-अलग मंत्रालयों ने ज़िलों की प्रगति हेतु ज़िम्मेदारी संभाली है।
आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम:
यह आरंभ में 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 500 ज़िलों को कवर करेगा, जिनमें से आधे से अधिक ब्लॉक छह राज्यों- उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में स्थित हैं।
Aspirational Districts Programme (ADP) & Aspirational Blocks Programme (ABP)




'प्रोजेक्ट प्रवीण'


जेल, जुवेनाइल होम्स एवं नारी निकेतन में विशेष प्रशिक्षण!










phmrfzd@gmail.com
Connect with Us
+919453235771
Get in Touch
NARAYANPUR, POST-TARUN, AYODHYA (UP) 224203













